भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस का पुतला दहन,महिलाओं के अपमान का लगाया आरोप

भरतपुर मेघावाला मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उमा जोशी और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष अकांक्षा ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कुंडा चौराहे पर पहुँचकर कांग्रेस पार्टी के सांसदों और विधायकों और पार्टी नेताओं पर महिलाओं के अपमान किये जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने कांग्रेसी विधायकों पर सदन की पहली महिला स्पीकर ऋतु खंडूरी के अपमान को मातृशक्ति के अपमान का आरोप लगाते हुए सदन के सभी कांग्रेसी विधायको से सार्वजनिक रूप से ऋतु खंडूरी समेत प्रदेश की सभी मातृशक्ति से माफी मांगने की बात कही। आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला विरोधी रही है और उनका यह चेहरा अनेक बार सामने आया है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का इतिहास रहा है।

Related Articles

Back to top button