पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निकाला..काराकाट से निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव

पवन सिंह NDA के अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुना लड़ रहे हैं

Bihar Loksabha Elections: बिहार भाजपा ने आज एक बड़ा फैसला करते हुए काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अभिनेता से नेता बने पवन सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। पवन सिंह को भाजपा ने एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से बाहर किया है। निष्कासन का यह आदेश बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की ओर जारी किया गया है।

उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं पवन

NDA गठबंधन के साझा प्रत्याशी RLSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ पवन सिंह चुनवा लड़ रहे हैं। भाजपा के कई बड़े नेताओं ने पवन सिंह को पार्टी से निकालने को वकालत की थी। लेकिन पार्टी पवन सिंह को सुधार का मौका देना चाहती थी। और पार्टी चाहती थी कि पवन सिंह बैठ जाएं। लेकिन पवन सिंह नहीं माने और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामंकन किया।

पवन की सभा में जुट रही है भारी भीड़

भोजपुरी गायक पवन सिंह जहां भी चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं, वहां भारी भीड़ उनको देखने के लिए जुट जाती है। पवन सिंह अपने गानों से जनता का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। पवन सिंह के गानों को सुनकर भी लोग पवन सिंह को देखने आ रहे हैं। पवन सिंह का भोजपुरी अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। पवन सिंह के चुनवा लड़ने से काराकाट लोकसभा सीट चर्चा में आ गया है।

बीजेपी ने आसनसोल से दिया था टिकट

जब लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की घोषणा हो रही थी तब भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। लेकिन पवन सिंह ने टिकट वापस कर दिया था। और पवन सिंह काराकाट से चुनाव लड़ने की बात कही थी। लेकिन भाजपा ने पवन सिंह को टिकट नहीं दिया। बीजेपी द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज पवन सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर दिया और अब चुनवा लड़ रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button