सपा चेयरमैन की अश्लील वीडियो पर भाजपा ने कार्रवाई और इस्तीफे की मांग

सपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल!

उत्तर प्रदेष: आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम के वायरल हो रहे अश्लील वीडियो की घोर निन्दा की है।

नगर पालिका चेयरमैन पद के भाजपा प्रत्याशी रहे अभिषेक जायसवाल दीनू ने कहा कि आजमगढ़ एक संभ्रांत नगर है, जो भी नगर पालिका के अध्यक्ष रहे हैं उन्होंने समाज में एक छाप छोड़ी है। नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर के अश्लील हरकतों के वीडियो से जिला शर्मसार हुआ है,आजमगढ़ पर दाग लगाया है। भाजपा इसकी घोर निंदा और भर्त्सना करता है।

सपा को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सरफराज को पदमुक्त किया जाना चाहिए। इस वीडियो से महिलाओं, बच्चियों और बच्चे शर्मसार हो रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि छलपूर्वक नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव सरफराज आलम ने जीता है। सपा नगर पालिका के चेयरमैन सरफराज आलम का अश्लील वीडियो जमकर वायरल हो रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि किस तरह किसी व्यक्ति की निजता का हनन किया जा रहा है, जहाँ व्यक्ति द्वारा काफी विरोध किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर पालिका अध्यक्ष एक आदमी को खींच कर अश्लील हरकत कर रहा है, जबकि आदमी चिल्ला रहा है कि आप हमारी इज्जत लूट रहे हैं इसकी शिकायत करेंगे। लेकिन सरफराज आलम पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। चेयरमैन ने जनता के सामने अश्लील हरकत किया है। जिला प्रशासन से यह भी मांग किया कि इस वीडियो की जांच कराएं, इस मामले में एसपी सिटी और आईजी से वार्ता हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि वीडियो में गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व्यक्ति भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। जहां यह साबित करता है कि समाजवादी पार्टी गुण्डों की पार्टी है और ऐसे लोगों को आगे बढ़ा रही है। इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button