यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने बुलाई बड़ी बैठक, ये नेता होंगे शामिल

यूपी चुनाव, ब्राह्मण मंत्रियों से फीडबैक लेंगे धर्मेंद्र प्रधान

लखनऊ.  यूपी चुनाव को लेकर तैयारिया जोरे पर है। वही सभी पार्टिया जनता को लुभाने में जुटी हुई हैं।  उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सूबे के ब्राह्मण वोटरों की नाराजगी की खबरों को लेकर मौजूदा सरकार भारतीय जनता पार्टी अलर्ट मोड पर है। राज्य के ब्राह्मण वोटर  परम्परागत रूप से बीजेपी को ही वोट डालते रहे हैं। ऐसे में भाजपा पार्टी उन्हें जाने नहीं देना चाहती। इसी के मद्देनजर यूपी बीजेपी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज दिल्ली में आगामी चुनाव को लेकर अहम बैठक बुलाई है।

इस बैठक में शामिल होंगे ये नेता

मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में मुख्य रूप से राज्य के ब्राह्मण मंत्रियों को बुलाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला इस बैठक में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश में 9 से 11 प्रतिशत ब्राह्मण हैं

एक अनुमान के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश में 9 से 11 प्रतिशत ब्राह्मण हैं। वहीं पूर्वांचल में इनकी संख्या 20 प्रतिशत मानी जाती है। यूपी में इनकी ताकत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 1990 से पहले तक यूपी को 8 ब्राह्मण मुख्यमंत्री मिले थे। राज्य की सत्ता में ब्राह्मण बड़े भागीदार रहे हैं। हालांकि हाल के वर्षों में ब्राह्मणों की बीजेपी से नाराज़गी की खबरें भी आ रही थीं। ऐसे में खबर है कि धर्मेंद्र प्रधान इस बैठक राज्य के ब्राह्मण मंत्रियों से फीडबैक लेंगे और अपने इस सबसे मजबूत वोटबैंक की नव्ज टटोलेंगे।

Related Articles

Back to top button