भाजपा ने लगाया कंगना और अरुण गोविल जैसे बॉलीवुड सितारों पर दांव

भाजपा की लोकसभा चुनाव की पांचवी लिस्ट में सितारों को भी मौका दिया है। माना जा रहा था कि भाजपा हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा चुनाव से कंगना रनौत को उतरेगी। कंगना इससे पहले ये इच्छा जाहिर भी कर चुकी थी। अब देर रात जब भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की सूची जारी की, तो उसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट मिलना कोई हैरानी वाली बात नहीं थी।

कंगना ने हमेशा ही भाजपा के शीर्ष नेताओं की तारीफ में सोशल मीडिया पर खूब पुलिंदे बांधे हैं, इसलिए इस बार लोकसभा चुनावों में उसे टिकट मिलना लगभग तय ही माना जा रहा था।

इसके अलावा टीवी सीरियल रामायण में श्रीराम का किरदार निभाकर सुपरहिट हुए अरुण गोविल को भी मेरठ से टिकट मिला है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय अरुण गोविल ने बहुत सुर्खियां बटोरी थी।

Related Articles

Back to top button