जापान में बर्ड फ्लू फैलने से इतने हजार बतखों का किया गया खात्मा

टोक्यो, जापान में चिबा के पूर्वी प्रांत में बर्ड फ्लू के एक नए प्रकोप को लेकर 12,000 बतखों (कलहंस) को मार दिया गया।

जापान की मीडिया रिपोर्ट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। क्योडो समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि चीबा के इस प्रांत में यह बर्ड फ्लू का तीसरा प्रकोप है।

ये भी पढ़े-पेरिस जलवायु समझौता 19 फरवरी को अमेरिका के लिए होगा लागू

अधिकारियों ने पिछले सपताह छह प्रांतों में 6000 बतख को मारने का और साथ ही साथ उनके 6000 बच्चों को दबाने का आदेश दिया है।

इस सप्ताह के शुरू में जापान सरकार ने कहा कि देश वर्तमान में वर्ड फ्लू के अभूतपूर्व प्रकोप का सामना कर रहा है। यह बीमारी देश के 47 प्रांतों में से 15 प्रांतों में पायी गयी है। इसके साथ ही 60 लाख से अधिक मुर्गियों को मार दिया गया है।

Related Articles

Back to top button