दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक,इस झील की बतख-कौवों में हुई पुष्टि

नई दिल्ली, दिल्ली में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पिछले दिनों पार्कों में मृत पाये गये कौवौं और बत्तखों की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग ने मरे हुए कौवौं और बत्तखों को जांच के लिये जालंधर की प्रयोगशाला में भेजा था।

ये भी पढ़े-उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, दो पक्षियों के मृत पाये जाने से लोगों में फैला दहशत

विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार मरे हुए कौवों और बतखों के आठ नमूनों की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है है। विभाग के मुताबिक संजय झील की बतख और मयूर विहार के पार्क के कौवों में बर्ड फ्लू पाया गया है। दिल्ली सरकार ने राजधानी में बर्ड फ्लू की आशंका में पूर्वी दिल्ली स्थित मुर्गा मंडी को नौ जनवरी को ही 10 दिन के लिये बंद कर दिया था और जीवित पक्षियों के राजधानी में लाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Related Articles

Back to top button