बिहार हिंसा : अधिकारियों ने की आभासी बैठक

पटना। बिहार में कुछ जगह हिंसक झड़पों को लेकर पुलिस अधिकारियों के बीच आज आभासी बैठक (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) हुई। बिहार के चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि बिहार में पिछले 2 दिनों में रामनवमी में चौकस तैयारी थी। प्रशासनिक और पुलिस के स्तर पर हुई थी। मुख्यालय से सभी अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी। पिछले साल की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इंटेलिजेंस इनपुट भी शेयर किया गया था

बिहार शरीफ और सासाराम में कुछ घटनाएं हुई। लेकिन, जल्दी इन पर काबू पाया गया। स्थिति आज भी सामान्य है। आज मुख्यमंत्री ने भी समीक्षा की तथ्यों को जाना। उन्होंने ने हर कीमत पर शांति और विधि व्यवस्था बहाल रखने को कहा। दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा। सामाजिक और कानून के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राज्य सरकार शांति व्यवस्था बनाए रखेगी।

DGP – वर्तमान में विधि व्यवस्था नियंत्रण में है। बिहार शरीफ और सासाराम मिलाकर कुल अब तक 109 गिरफ्तारी हुई है। लगातार पहचान कर गिरफ्तारी का काम जारी रहेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश थी। अब तक 1 व्यक्ति की मौत हुई है।

बम विस्फोट मामले जांच करने के लिए FSL की टीम पटना से हुई थी। घायल अपराधी हैं। इलाज चल रहा है। इलाज के बाद जेल जाएंगे।

इनपुट के अधार पर फोर्स लगाए गए थे। 4 कंपनी संट्रेल से मांगी गई। जो मिल गई है। हर साल रामनवमी पर मांगे जाते हैं। हर जुलूस को विधिवत लाइसेंस दिया गया था। किसी ने भी उसका उल्लंघन किया था

Related Articles

Back to top button