Bihar chunav 2020 : नालंदा में मतदान शुरू, बूथों में पहुंचने लगे लोग

लोकतंत्र का महापर्व विधानसभा चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच नालंदा जिला के सात विधानसभा पर शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि मतदान को लेकर सभी सातों विधानसभा पर भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। सातों विधानसभा में महागठबंधन की लड़ाई देखी जा रही है। आपको बता दें कि नालंदा विधानसभा सीट पर बिहार सरकार के मंत्री सरवन कुमार और महागठबंधन उम्मीदवार गुर्जर पटेल के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक डाले जाएंगे नालंदा के सभी विधानसभा सीटों पर पहली बार 20,357 मतदाता आज मतदान करेंगे ।आपको बता दें कि कुल वोटर्स 21 लाख 72 हजार 347 हैं। जिसमें 11लाख 47 हजार 361 पुरुष मतदाता है। 10 लाख 24 हजार 912 महिला मतदाता और थर्ड जेंडर वोटर की संख्या 74 है। मैदान में कुल 144 प्रत्याशी हैं। जिसमें 129 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल है। बूथों की संख्या 3,186 है। इसमें 22 महिला केंद्र है। 249 सेक्टर मजिस्ट्रेट 249 जोनल दंडाधिकारी सीआरपीएफ कंपनी को लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button