प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने पर ले लिया बड़ा फ़ैसला, Rahul gandhi कल लेंगे फ़ैसला

उत्तर प्रदेश की दो हाई प्रोफाइल सीटों पर अभी तक कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। अंदाजा लगाया जा रहा था कि प्रियंका गांधी एक हाई प्रोफाइल सीट पर चुनाव लड़ सकती है लेकिन सूत्रों के हवाले से उनके चुनाव न लड़ने की बात सामने आई है।

कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली पर अभी तक नहीं उतारे उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच में गठबंधन हुआ है। दोनों पार्टियों के बीच में हुए गठबंधन के बाद अमेठी और रायबरेली दोनों सीटों को कांग्रेस के खाते में छोड़ा गया है। लेकिन अभी तक दोनों सीटों को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ दिखाई दे रहा था। अचानक से दोनों सीटों को लेकर एक खबर सामने आई है जो की बेहद चौका देने वाली है। अमेठी और रायबरेली दोनों सीटों को लेकर सूत्रों के हवाले से पहले खबर निकल कर आ रही थी कि दोनों सीटों पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है लेकिन आज सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि प्रियंका गांधी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे वे बस पार्टी के लिए चुनावी प्रचार करती हुई दिखाई देंगे। वहीं अगर राहुल गांधी की बात की जाए तो इस पर 24 घंटे के अंदर फैसला कभी भी आ सकता है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

स्मृति ईरानी ने 2019 में राहुल गांधी को दी थी मात

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में अमेठी से उतारा गया था। यहां उनके सामने राहुल गांधी मौजूद थे लेकिन वहां की जनता ने स्मृति ईरानी को चुना और उन्हें संसद तक पहुंचाने का काम किया। इस दरमियान राहुल गांधी अमेठी से हार गए थे लेकिन वह दो जगह से चुनाव लड़े थे जिसमें अमेठी और वायानाड था। वायनाड से राहुल गांधी को जीत मिली थी और वह संसद तक पहुंचे थे। लेकिन अबकी बार स्मृति ईरानी ने फिर से अमेठी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। अमेठी हमेशा से गांधी परिवार का गढ़ माना जाता था लेकिन उस पर स्मृति ईरानी ने 2019 में कब्जा कर लिया था। लेकिन अभी तक कांग्रेस पार्टी ने इस बात का ऐलान नहीं किया है कि अमेठी और रायबरेली से कौन चुनाव लड़ेगा।

Related Articles

Back to top button