महाराष्ट्र के पालघर में नेवी के जवान के साथ बर्बरता, अगवा कर जंगल में जिंदा जलाया

चेन्नई (Chennai) से 30 जनवरी को किडनैप किए गए नौसेना (Navy) के 26 साल के नाविक को अपहरणकर्ताओंने महाराष्ट्र के पालघर जिले में जिंदा जला दिया और बाद में अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। पालघर के एसपी दत्तात्रय शिंदे ने बताया कि नौसेना नाविक की पहचान सूरज कुमार दुबे (27) के रूप में हुई है। वो झारखंड के रांची के निवासी थे। तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है। वहीं सूरज के पिता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

जिला पुलिस ने शनिवार को बताया कि नाविक सूरज कुमार दुबे की शुक्रवार को मुंबई के अस्पताल में शिफ्ट करने के दौरान मौत हो गई। पालघर पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवाडकर ने बताया कि दुबे रांची के रहने वाले थे और कोयंबटूर में आई एन एस अग्रणी पर तैनात थे।

30 जनवरी को छुट्टी से लौट रहे थे दुबे

प्रारंभिक जांच के अनुसार दुबे 30 जनवरी को छुट्टी से लौट रहे थे, तभी चेन्नई हवाई अड्डे के बाहर रात करीब 9:00 बजे तीन लोगों ने बंदूक के दम पर उन को किडनैप कर लिया और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। दुबे को चेन्नई में 3 दिन बंधक बनाकर रखा गया। बाद में उन्हें महाराष्ट्र के पालघर जिले के तलासारी इलाके के वेवजी में लाया गया।

 

यह जगह मुंबई के नजदीक और चेन्नई से 1400 किलोमीटर दूरी पर है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह अपहरणकर्ताओं ने दुबे के हाथ और पैर बांधे और घोलवाड़ के जंगलों में उन्हें जिंदा जलाकर मरने के लिए छोड़ कर फरार हो गए। यहां पर किसी तरह दूबे स्थानीय लोगों तक पहुंचे। इस दौरान वो 90 प्रतिशत तक जल चुके थे।

Related Articles

Back to top button