दाढ़ी की कसम खायी थी, सो मोदी के पीएम बनते ही दाढ़ी का ये किया!

2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनते ही बहुत से लोग उनके फैन बन गए थे | लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने नरेंद्र मोदी के पीएम बनते ही एक कसम खा ली थी | उन्होंने कसम खाई कि अब जब दोबारा नरेंद्र मोदी पीएम बनने की शपथ लेंगे, तब वह अपनी दाढ़ी कटवाएंगे। तो आज वो दिन आ गया। एक तरफ पीएम मोदी शपथ लेंगे। तो दूसरी ओर इस शख्स की दाढ़ी कटेगी।

इस शख्स का नाम राजाराम है। राजाराम की उम्र 55 साल है| इनके दो बच्चे है जो अब पंजाब मे रहकर जाॅब कर रहे हैं। राजाराम थाना सदर बाजार के झंडा इलाके मे रहते है। इनका रोजगार प्रसिद्ध चूङी वाली गली मे होता है। राजाराम जूते मरम्मत का कार्य करते है। राजाराम ने बताया “2014 मे नरेन्द्र मोदी पीएम बने थे। पीएम बनते ही कुछ फैसले मोदी ने ऐसे लिए कि उन फैसलों से हम उनके फैन हो गए। उनकी कई योजनाएं ऐसी थी। जो गरीबों के लिए थी | वरना दूसरी सरकारों मे योजनाओं का लाभ पाने के लिए रिश्वत देना पङती थी। लेकिन अब दलालों का कोई काम बचा ही नही। पांच साल बीत चुके है पर हमने अपनी दाढ़ी नही कटवाई है। नरेंद्र मोदी ने कई बड़े फैसले लिए जिसके चलते हम उनके फैन बनते चले गए। हमने सोच लिया था कि अब अपनी दाढ़ी उस दिन कटवाएंगे जिस मोदी दूसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। दूसरी बार देश की जनता ने 2019 मे मोदी को पीएम चुना है। आज मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे।” वही दूसरी तरफ शाहजहांपुर मे राजाराम उनके शपथ कार्यक्रम के दौरान अपनी दाढ़ी कटवाएंगे।

राजाराम बताते है “हम भी बेहद गरीब है। हमे आज तक कभी किसी सरकारी योजना का लाभ नही मिला है। पांच साल पहले वह बसपा समर्थक रहा करते थे। लेकिन सरकारें आई और चली गई। लेकिन उनकी शुरू हुई योजनाओं का लाभ गरीब तक नही पहुच पाता था। सबने प्रदेश को लूटा है। योजना लाभ पाने के लिए उन सरकारों मे गरीबों को घूस देना पङती थी। लेकिन पीएम मोदी ने दलालों का ही सफाया कर दिया है।”

Related Articles

Back to top button