अखिलेश को बड़ा झटका, अपर्णा यादव बीजेपी में हुईं शामिल

भाजपा ने सपा के घर में लगाई सेंध, अपर्णा यादव बीजेपी में हुईं शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत में बड़ी हलचल हुई है। भाजपा के बाद अब सपा को बड़ा झटका लगा हैं। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज भाजपा में शामिल हो गईं। अपर्णा यादव की एंट्री से न केवल भाजपा ने सपा में सेंधमारी की है, बल्कि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है।

पाला बदलने का सिलसिला लगातार जारी

बता दें कि मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ कैंट विधानसभा से सपा पार्टी के टिकट पर 2017 में चुनाव हार चुकी हैं। उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की तिथियां जारी होते ही नेताओं का पाला बदलना शुरू हो गया है। योगी आदित्‍यनाथ सरकार में मंत्री रहे स्‍वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी जैसे वरिष्‍ठ नेता समाजवादी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। इसके अलावा भाजपा के कई विधायक भी सपा में शामिल हो चुके हैं। अन्‍य छोटे दलों के प्रभावी नेताओं का भी पाला बदलने का सिलसिला शुरू है।

यूपी विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में अन्य चरणों में मतदान 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को होगा। वहीं यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे. 2017 के चुनाव में बीजेपी ने यहां की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा ने 47 और कांग्रेस ने 7 सीटें ही जीती थीं. मायावती की बसपा 19 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। वहीं 4 सीटों पर अन्य का कब्जा हुआ था।

Related Articles

Back to top button