UP भाजपा अध्यक्ष की रेस मे भूपेंद्र चौधरी का नाम सबसे आगे

सूबे के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी बन सकते है उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष

UP भाजपा अध्यक्ष की रेस मे भूपेंद्र चौधरी का नाम सबसे आगे

सूबे के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी बन सकते है उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष, भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बुधवार को मुलाकात की है, माना जा रहा है की आज उनके नाम का एलान हो सकता है .

भूपेंद्र चौधरी के जरिये भाजपा जातीय और छेत्रिय संतुलन बनाने की कोशिश मे है, बुधवार को जेपी नड्डा के साथ मुलाकात के बाद भूपेंद्र चौधरी के नाम की चर्चा तेजी से शुरू हो गयी है, माना जा रहा है आज भाजपा प्रदेश के नए अध्यक्ष का एलान कर सकती है, जिसमें भूपेंद्र चौधरी का नाम नए अध्यक्ष के रूप एलान किया जा सकता है |

भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पश्चिमी UP के नेता को प्रदेश की जिम्मेदारी देना चाहती है ताकि छेत्रिय समीकरण बना रहे, जिसमे जाट वोट बैंक को साधने मे भूपेंद्र चौधरी सबसे मजबूत नेता माने जा रहे है |

जाट समुदाय से आने वाले भूपेंद्र चौधरी ना ही सिर्फ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अच्छा तालुक रखते है,बल्कि UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी यह बहुत करीबी माने जाते हैं, इसके अलावा यह आरएसएस के स्वयंसेवक भी हैं |

ऐसे मे यह मानना है की प्रदेश के नए अध्यक्ष के रूप मे एक जाट चेहरा लाकर भाजपा जहाँ किसान आंदोलन के कारण पार्टी से दूर माने जा रहे जाटों और किसानों को साध सकती है, तो दूसरी ओर पश्चिमी UP में पार्टी का आधार और मजबूत भी कर सकती है |

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button