राजस्थान में इस तरह से अलग होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा!

इन 18 दिनों में से एक दिन राहुल गांधी की एंट्री का भी शामिल है। जबकि दो दिन यात्रा के विश्राम के शामिल हैं। इस हिसाब से 18 में दिनों में यात्रा केवल 15 दिन ही होगी

भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश कर गई। इस यात्रा के पड़ाव में आने वाला यह पहला ऐसा प्रदेश है, जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है। सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे सिंधिया के प्रभाव वाले जिले झालावाड़ से शुरू हुई। यात्रा के पहले दिन कांग्रेस के सभी खेमे एक साथ दिखे। गहलोत-पायलट के समर्थक यात्रा में भाग ले रहे हैं। दक्षिण से राजस्थान पहुंची इस यात्रा में राहुल गांधी एक दिन में औसतन 25 से 30 किलोमीटर का सफर तय कर रहे थे। लेकिन राहुल राजस्थान में एक दिन में करीब 35 किलोमीटर रोज चलेंगे। जबकि कुछ तो वे एक दिन में 40 से 45 किलोमीटर भी यात्रा कर सकते हैं।

 

इसलिए राजस्थान में ज्यादा चलेंगे राहुल

89 दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर रविवार को राजस्थान पहुंची। राहुल गांधी अब तक 7 राज्यों के 36 जिलों से गुजरकर 2800 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं। भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान वह राज्य है, जहां वे सबसे लंबा सफर करेंगे। 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा पर रात्रि विश्राम किया। तय कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार पांच दिसंबर को वह 34.2 किलोमीटर चलेंगे। प्रदेश में अगले 14 दिन राहुल गांधी 485 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस हिसाब से औसतन एक दिन का सफर 34.64 किलोमीटर का होगा। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में 18 दिन में 520 किलोमीटर का सफर तय करना हैं।

 

इन 18 दिनों में से एक दिन राहुल गांधी की एंट्री का भी शामिल है। जबकि दो दिन यात्रा के विश्राम के शामिल हैं। इस हिसाब से 18 में दिनों में यात्रा केवल 15 दिन ही होगी। इन्हीं 15 में यात्रा को 520 किलोमीटर चलना है। यात्रा अपने आखिरी दिन 21 दिसंबर की सुबह 8 किलोमीटर का सफर तय कर हरियाणा में प्रवेश कर जाएंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, 11 दिसंबर को राहुल गांधी 49.6 किलोमीटर चलेंगे। इस दिन यात्रा केशोरायपाटन विधानसभा में बाजड़ली फाटक से शुरू होकर बबई के आजाद नगर तक का सफर तय करेगी। जबकि छह दिसंबर को 42.2 और 19 दिसंबर को 43.9 किलोमीटर का सफर होगा। ये 3 दिन ऐसे होंगे, जब राहुल 40 से ज्यादा किलोमीटर चलेंगे।

Related Articles

Back to top button