दिल्ली में डॉक्टरों के साथ गलत व्यवहार करने पर मिलेगी सख्त सजा, सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चेताया

दुनिया भर में कोरोनावायरस तबाही मचा रहा है। अमेरिका से लेकर इटली, स्पेन, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है। यह वह देश है जो विकसित हैं, जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। इन देशों में कोरोनावायरस पर काबू अब तक नहीं पाया गया है। वहीं भारत में कोरोनावायरस तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि इन देशों के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस के केस कम है। भारत सरकार कोरोनावायरस पर नियंत्रण पाने की पूरी कोशिश की जा रही है। वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस ठीक करने वाले डॉक्टरों से ही लोग बदतमीजी से पेश आए। सफदरजंग अस्पताल की दो डॉक्टरों के साथ लोगों ने बहुत गलत व्यवहार किया। वहीं अब इन लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दी कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सबसे पहले यही मुद्दा उठाया। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते ही कहा कि मुझे पता लगा है कि दिल्ली में सफदरजंग की दो डॉक्टरों के साथ उनके इलाकों में गलत तरीके से पेश आया गया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा यह बहुत गलत है। यह डॉक्टर खुद की जान खतरे में डालकर कोरोनावायरस के मरीजों को ठीक कर रहे हैं और लोग उनके साथ इस तरीके का बर्ताव करते हैं जो बहुत निंदनीय है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आज दिल्ली में सभी अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई थी। उनकी यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई थी। जिसमें दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी मौजूद थे। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मीटिंग में यह फैसला लिया गया है कि जो व्यक्ति डॉक्टरों के साथ गलत व्यवहार करता है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।  वहीं अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सफदरजंग की जिन दो डॉक्टरों के साथ बदतमीजी की गई थी उस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अब सख्त सजा दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button