आजमगढ़: दिल्ली पुलिस हुई हादसे का शिकार, दरोगा सहित छह जख्मी

उत्तर प्रदेश–आजमगढ़ में बंदी को लेकर उसके साथियों की तलाश में आई दिल्ली पुलिस हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली पुलिस की कस्टडी में आए बंदी के साथी तो नहीं मिले जिसपर बंदी को लेकर वापस जाते समय दिल्ली पुलिस की गाड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गई। आजमगढ़ से पुन: दिल्ली वापस लौटे समय पत्थर नंबर 204 पर गाड़ी डिवाइडर से लड़ने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस पर एसआई विकास कुमार उम्र 30 वर्ष, दयाराम आरक्षी उम्र 38 वर्ष, विवेक कुमार आरक्षी उम्र 35 वर्ष, सनी कुमार आरक्षित उम्र 30 वर्ष, विपुल उम्र 42 वर्ष और कैदी धर्मेंद्र 28 वर्ष थाना सिधारी घायल हो गए। गंभीर चोट लगने के बाद विकास कुमार व दयाराम को सदर अस्पताल आजमगढ़ के लिए रिफर कर दिया गया और बाकी लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला, पर ही उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

Related Articles

Back to top button