बड़ी खबर : आजम खान की पत्नी हुई जेल से रिहा, जाने अचानक से कैसे बनी क्रिमिनल ? 

कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सोमवार शाम सीतापुर जेल से बाहर आईं सांसद आजम खान की विधायक पत्‍नी तजीन फातिमा ने कहा कि जेल में उन्‍हें कोई सुविधा नहीं मिलती थी। जैसे आम कैदी रहते थे वैसे ही खाना, पीना, रहन-सहन सामान्य कैदियों की तरह ही था। उन्‍होंने कहा कि वह सरकारी कालेज में पहले प्रोफेसर थीं। क्‍या अचानक से इतनी बड़ी क्रिमिनल हो गईं।

विधायक तजीन फातिमा, अपने पति सांसद आजम खान और छोटे बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम के साथ (26 फरवरी से) दस महीने जेल के महिला बैरक में रहीं। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज सभी 34 मामलों में जमानत दे दी है। उन्‍होंने कहा, ‘मैं 10 महीनों के बाद जेल से रिहा हुई हूं, इसका पूरा श्रेय मैं न्यायपालिका को देती हूं, न्यायपालिका ने मेरे साथ इंसाफ किया। मैं सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर थी. मेरी सत्य निष्ठा सरकारी अधिकारियों ने प्रमाणित की है। मैं अचानक इतनी बड़ी क्रिमिनल हो गई। उन्‍होंने बताया कि रिहाई के समय आजम खान से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई।

 

Related Articles

Back to top button