औरैया : सपा एम एल सी कमलेश पाठक की करोड़ों की संपति जब्त

खबर औरैया जिले से है। यहा सपा एम एल सी कमलेश पाठक और व उनके दो भाईयो के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही के बाद अब करोड़ो की बेनामी संपति जब्त की जायेगी। इसके लिए औरैया,कानपुर नगर और कानपुर देहात मे सभी संपति को चिन्हित कर शासन और प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गयी है। इस प्रकार कुल 53 करोड़ की संपत्ति जब्त की जायेगी। वर्तमान मे कमलेश पाठक और उनके दोनो भाई 16 मार्च को हुए वकील और चचेरी बहन के डबल मर्डर मे जेल मे बंद है।

ये हत्याकांड जमीनी विवाद को लेकर शहर कोतवाली के नारायणपुर इलाके मे हुआ था। जिसके कमलेश पाठक व उनके भाईयो वकील मंजुल चौबे और उनकी बहन की गोली मारकर दिनदहाड़े पुलिस की मौजूदगी मे हत्या कर दी थी। एस पी सुनिति ने बताया है कि डबल मर्डर के बाद हुई कार्यवाही मे सपा एम एल सी कमलेश पाठक और उनके दोनो भाईयो की 53 करोड़ की संपत्ति जब्त करने को लेकर रिपोर्ट भेजी गयी है। जल्द ही सारी संपत्ति जब्त कर ली जायेगी।

रिपोर्टर-अरुण बाजपेयी औरैया

Related Articles

Back to top button