उत्तर प्रदेश में 10 मई को होंगे 2 सीटों पर विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश –चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे विधानसभा सीट के उपचुनाव घोषित कर दिया इन सीटों पर आगामी 10 मई को मतदान होगा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ कार्यालय पर बैठकर इस मुद्दे पर विचार और मंथन किया और फिर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को यह जिम्मेदारी सौंप दी।

लिखे गये पत्र को मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा जिसमें कहा गया है कि 34-स्वार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, भयमुक्त सम्पन्न कराने के लिए मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को उनके वर्तमान पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

सूत्रों के अनुसार सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि मुरादाबाद के वर्तमान मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह काफी लंबे समय तक रामपुर में जिलाधिकारी रह चुके हैं ।इसी मंडल में जनपद रामपुर है।

पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के समय आंजनेय कुमार सिंह पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का आरोप लगा था।इसकी शिकायत 29 जनवरी 2022 को मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग से की गई थी।

Related Articles

Back to top button