दरोगा जी का ‘सुल्तान मिर्ज़ा’ जैसा टशन ! एक हाथ में ग्लास.. दूसरे में सिगरेट, बगल में बार डांसर.. देखें Viral Video

झारखंड के पलामू जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) अभिमन्यु सिंह का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस अधिकारी एक बार डांसर के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं। साथ ही वह शराब और सिगरेट का सेवन करते भी दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो अब पलामू पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े कर रहा है।
बार डांसर की गोद में शराब और सिगरेट के साथ दिखे दरोगा जी
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ASI अभिमन्यु सिंह एक महिला डांसर के साथ बार में मौजूद हैं। वीडियो में उनके एक हाथ में सिगरेट और दूसरे हाथ में शराब का गिलास है। वहीं, डांसर उनके कंधे पर हाथ रखे बैठी है और दोनों की बॉडी लैंग्वेज से माहौल पूरी तरह अश्लील प्रतीत होता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग कानून के रक्षक की इस हरकत पर सवाल उठा रहे हैं।
वीडियो की तारीख और लोकेशन स्पष्ट नहीं
इस वायरल वीडियो की शूटिंग कब और कहां हुई, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारों के मुताबिक यह वीडियो लगभग एक साल पुराना हो सकता है और संभवतः किसी जमीन विवाद के दौरान इसे रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में एक अन्य व्यक्ति चोरी-छिपे मोबाइल से इस पूरी घटना को रिकॉर्ड करता नजर आता है।
वीडियो में शराब औऱ शबाब का मजा झारखंड पुलिस के ASI अभिमन्यु सिंह पूरा पूरा ले रहे हैं।
पलामू के नगर थाने में तैनात ASI अभिमन्यू सिंह।@HemantSorenJMM @JharkhandPolice pic.twitter.com/9VwT11vmCi
— Adv Deepak Babu (@dbabuadvocate) June 24, 2025
पलामू पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
वीडियो के सामने आते ही पलामू पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। हालांकि अब तक न तो पलामू के एसपी और न ही पुलिस मुख्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गई है। विभाग के भीतर इस घटना को लेकर आंतरिक जांच शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अब तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
पुलिस की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी इस मामले में जांच के बाद ही प्रतिक्रिया देने की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना के बीच विभागीय कार्रवाई की मांग उठ रही है।
सोशल मीडिया पर जनता का आक्रोश
वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी जताई है। यूजर्स का कहना है कि इस तरह की हरकतें कानून व्यवस्था को कमजोर करती हैं और आम जनता का पुलिस पर से भरोसा उठ जाता है।