अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को बोला निकम्मा, नकारा, कहा मैं यहां सब्जी बेचने नहीं आया हूं, मुख्यमंत्री बनकर आया हूं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से सचिन पायलट पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट ने कांग्रेस की पीठ में छुरा भोंकने का काम किया है उन्हें काफी उम्र में बहुत कुछ मिल गया था। यही नहीं सीएम अशोक गहलोत ने कहां की उन्हें पहले से ही पता था कि सचिन पायलट नाकारा थे। बता दें कि इससे पहले भी अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर निशाना साधा था लेकिन उन्होंने इस बार उन्हें नकारा ही बोल दिया है।

अशोक गहलोत ने कहा है कि हमने कभी सचिन पायलट पर सवाल नहीं किया, सात साल के अंदर एक राजस्थान ही ऐसा राज्य है जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की मांग नहीं की गई। हम जानते थे कि वो निकम्मे थे, नाकारा थे लेकिन मैं यहां सब्जी बेचने नहीं आया हूं, मुख्यमंत्री बनकर आया हूं। हम नहीं चाहते हैं कि उनके खिलाफ कोई कुछ बोले, सभी ने उनको सम्मान दिया है।

अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर आरोप लगाया है कि जो खेल अभी हुआ है, वो दस मार्च को होना था। 10 मार्च को मानेसर गाड़ी रवाना हुई थी, लेकिन तब हमने उस मामले को सभी के सामने लाए। अशोक गहलोत ने कहा कि वो कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहते थे, बड़े-बड़े कॉरपोरेट उनकी फंडिंग कर रहे हैं। बीजेपी की ओर से फंडिंग की जा रही है, लेकिन हमने सारी साजिश फेल कर दी।

अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में गुंडागर्दी हो रही है, मनमर्जी के हिसाब से छापे मारे जा रहे हैं। मुझे दो दिन पहले ही पता लग गया था कि मेरे करीबियों के छापे पड़ेंगे। अशोक गहलोत ने दावा किया कि आज सचिन पायलट के समर्थन में जितने वकील केस लड़ रहे हैं, सभी महंगी फीस वाले हैं तो उनका पैसा कहां से आ रहा है। क्या सचिन पायलट सभी पैसा दे रहे हैं?

अशोक गहलोत ने कहा कि पायलट साहब गाड़ी चलाकर खुद दिल्ली जाते थे, छुपकर जाते थे। हमने सचिन पायलट की साजिश का पर्दाफाश किया, बीजेपी इसके पीछे खेल रही है। जो विधायक हमारे यहां पर रुके हैं, उनको कोई छूट नहीं है। लेकिन मानेसर में विधायकों के मोबाइल छीन लिए गए हैं, विधायक रो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button