राहुल गांधी की रैली में अरविंद केजरीवाल को नहीं मिला न्योता, कांग्रेस ने बताई वजह…

देश की राजधानी दिल्ली में आज राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन इस रैली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस पार्टी के तरफ से न्योता नहीं दिया गया है। केजरीवाल को न्योता ना मिलने पर कांग्रेस पार्टी ने इस पर सफाई भी दी है।

राहुल गांधी की आज दिल्ली में जनसभा

इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी का दिल्ली में गठबंधन हुआ है। दोनों पार्टियों के बीच हुए गठबंधन में आम आदमी पार्टी को चार लोकसभा सीटें दी गई है। तो वही कांग्रेस पार्टी के खाते में तीन लोकसभा सीटें आई हैं। जिस पर कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी काफी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही आज दिल्ली में राहुल गांधी की होने वाली रैली में अरविंद केजरीवाल दिखाई नहीं देंगे। इस रैली में केजरीवाल को न्योता न दिए जाने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि स्वाति मालीवाल का मामला है इसलिए कांग्रेस अरविंद केजरीवाल को इस रैली में नहीं बुलाना चाहती है।बताते चले कि 13 मई अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनकी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के पीए पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इस मामले पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

कांग्रेस ने बताई केजरीवाल को ना बुलाने की वजह

राहुल गांधी की दिल्ली में होने वाली रैली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ना बुलाए जाने पर कांग्रेस पार्टी ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि दोनों पार्टियों की अलग-अलग एक ही दिन में जनसभाएं हैं। एक तरफ राहुल गांधी अशोक विहार में रैली करेंगे तो दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल ठीक उसी समय पर हजारी नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि दोनों ही पार्टियों के कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित थे। यह कोई जॉइंट जनसभा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस रैली को लेकर उनकी पार्टी के नेताओं को न्योता दिया गया है और वह इसमें शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button