CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, दिल्ली की सीमाएं की जाए सील, कहा बाहरी लोगो पर लगाई जाए रोक !

 

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसात्मक प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार और आज भी दिल्ली में पत्थरबाजी और आगजनी की जा रही है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने दिल्ली के सील होने की बात भी कही है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आने वाले बाहरी लोगों पर रोक लगाई जानी चाहिए। इसके लिए दिल्ली की सीमाएं सील होनी चाहिए।

बता दें कि दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर इलाके में भड़की हिंसा और आगजनी में अभी तक सात लोगों की जान चली गई है। मरने वालों की इस लिस्ट में दिल्ली पुलिस का एक कॉन्स्टेबल रतनलाल भी शामिल है। जिन्हे सर में पत्थर मारा गया था जिसके बाद उनकी मौत हुई। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हिंसा से सबका नुकसान हो रहा है। हिंसा में कल किसी का भी नंबर आ सकता है। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सभी अस्पतालों को हिंसा में घायल हुए लोगों के इलाज के लिए निर्देश दिए गए हैं।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि उन्होंने दिल्ली के हालात पर अपने सभी विधायकों और अधिकारियों से बात की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाके के आप विधायकों ने उन्हें बताया कि वहां पुलिस के जवानों की भारी कमी है। साथ ही पुलिस तब तक कोई एक्शन नहीं ले सकती है जब तक कि उन्हें ऊपर से आदेश न प्राप्त हो। जिसके लिए आज अरविंद केजरीवाल गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button