जेल में अरविंद केजरीवाल संग हो रहा है दुर्व्यवहार: भगवंत मान सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तिहाड़ जेल में पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। उनके साथ मुलाकात में कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद मान ने कहा कि वह केजरीवाल से ग्लास सेपरेशन के जरिए मिले और उनकी आधे घंटे तक मुलाकात चली।

पत्रकारों से बात करते हुए, पंजाब के सीएम ने आरोप लगाया कि उनके दिल्ली समकक्ष के साथ जेल में निंदनीय व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “यह देखकर बहुत दुख हुआ कि उन्हें (अरविंद केजरीवाल) वह सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं जो एक कट्टर अपराधी को मिलती हैं। उनका अपराध क्या है? उन्होंने अस्पतालों और स्कूलों का निर्माण किया और जनता को मुफ्त बिजली प्रदान की? ऐसा लग रहा है मानो वह कोई बहुत बड़ा अपराधी हो।”

आपको बता दे की दिल्ली एक्साइज पॉलिसी कैसे में अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में तिहार जेल में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button