अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड के साथ पूल में किया वर्कआउट, देखें वीडियो

बिकिनी में मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर

मुंबई: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ाअर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया हैं। अर्जुन और मलाइका इन दिनों मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों ने इस दौरान की कई फोटोज और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने मलाइका को अपनी गर्लफ्रेंड बताया है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अर्जुन- मलाइका दोनों ही कई फोटोज और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. इन दिनों ये दोनों ही सोशल मीडिया के जरिए अपने मालदीव्स वेकेशंस की झलक दिखा रहे हैं. इस कपल ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक दूसरे के साथ मस्तीभरे पल बिताते हुए फोटोज और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अर्जुन ने भी एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों पूल में मस्ती करते दिख रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने मलाइका के रिश्ते पर लगाई मुहर

अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन और मलाइका अरोड़ा दोनों ही स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिख रहे हैं। इन दोनों ने स्विमिंग पूल में जमकर वर्कआउट किया है। इस दौरान मलाइका अर्जुन कपूर को हरा देती हैं। अर्जुन कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से भी कठिन टास्कमास्टर हो। मैं अपने हॉलीडे पर भी वर्कआउट कर रहा हूं।’

बिकिनी में मलाइका ने दिखाया हॉट लुक

बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने वेकेशंस से अलग-अलग आउटफिट्स में अपनी चिलिंग की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को अपडेट कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक प्रिंटेड व्हाइट टॉप में धूप में पोज देते हुए सनलाइट सेल्फी शेयर की। इसके तुरंत बाद, मलाइका ने जिम वियर में अपनी एक फोटो शेयर की है. जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपने जीम वर्कआउट रूटीन से ब्रेक नहीं लिया। कुछ घंटों बाद, मलाइका ने अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए बिकिनी में अपनी फोटो शेयर कर अपना हॉट लुक दिखाया।

Related Articles

Back to top button