कानपुर चिड़ियाघर में सारस से एक बार फिर मिलने पहुंचे आरिफ

राजकीय पक्षी सारस और अमेठी के आरिफ की दोस्ती की देश भर में चर्चा है। पूरे नगर का हर बाशिंदा इस दोस्ती से वाकिफ है। पक्षी और मानव की इस जुगलबंदी को देश भर में खूब पसंद भी किया जा रहा था; लेकिन फिर एक नए मोड़ के साथ दोस्ती पर फुल स्टॉप लग गया।
दरअसल बीते मंगलवार को वन विभाग की एक टीम ने आरिफ से सारस को अलग कर उसे रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार ले गई। सारस को आरिफ से वन विभाग के लोग ज़बरान ले गए थे, जिसका जिक्र आरिफ ने बाद में मीडिया से भी किया। उन्होंने कहा था कि वह गरीब किसान आदमी हैं और अधिकारियों से नहीं लड़ पाएंगे। आरिफ ने अपने दोस्त के साथ अलग होने का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया तो अखिलेश यादव समेत कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने सारस का वीडियो ट्वीट कर लिखा की की वन विभाग की टीम सारस को स्वतंत्र करने के नाम पर उसको उसके दोस्त से अलग कर रही है, साथ ही साथ आम जनता ने भी इस पर बराबर की प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि सारस आपके पास वापस उड़ के आजेगा, आदि।

कैसे हुई थी सारस और आरिफ की दोस्ती?
राजकीय पक्षी सारस आरिफ को जख्मी हालत में खेत में मिला था, इंसानियत की मिसाल कायम करते हुए आरिफ ने उसे वहां से निकल कर अपने घर में शरण दी थी, व साथ ही साथ उसका इलाज भी किया था। हालत पूरी तरह से सुधरने के बाद जब आरिफ ने सोचा की सारस अपने लोगों के बीच वापस चला जाए तो वह उसको खेतों में वापस छोड़ आया। सारस भी आरिफ में अपने दोस्त को पा चुका था, और वह वापस आरिफ के पास आगया। दोनों की दोस्ती ने देश भर में खूब प्यार बटोरा, आपको बता दें की दोनो मित्र एक की साथ खाने खाते है व घूमने भी जाते हैं। अरसों में कुछ ही ऐसे मानवता को गौरवान्वित करने वाले दृश्य देखने को मिलते हैं। लोगों को इस समय आरिफ और सारस के पक्ष में खड़े होने की जरूरत है। साथ ही वैमनस्य की राजनीति करने वालों को सोचने की जरूरत है कि ऐसे कदम उठाने से एक इंसानियत के पुजारी मनुष्य और दूसरी तरफ एक मूक पक्षी को कितना कष्ट होगा? हो सकता है कि इससे पक्षी जी न सके, क्योंकि कहा जाता है कि सारस अपने साथी से बिछड़ने पर दम.तोड़ देता है। ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों को क्रूरता छोड़कर इंसानियत का परिचय देना चाहिए।

सारस से फिर मिलने पहुंचे आरिफ
आरिफ एक बार फिर कानपुर चिड़ियाघर में सारस मिलने पहुंचे हैं। आरिफ को देखते ही सारस खुशी चहकते हुए दिख रहा था, क्वॉरेंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद अंदर जाने की इजाजत मिली। आपको बता दें की आरिफ के साथ सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी रहे मौजूद..

Related Articles

Back to top button