अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल आइसोलेशन में

देश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आम लोग ही नहीं बल्कि इसकी चपेट में नेता से लेकर सेलीब्रिटी भी आ रहे हैं। अब अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल आइसोलेशन का ऐलान किया है। अनुप्रिया पटेल यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं। जिनके पास  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय है। आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे दुष्यंत सिंह और यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जेपी सिंह आइसोलेशन में हैं। दरअसल ये सभी लखनऊ में पार्टी में शामिल हुए थे जिसमें कनिका कपूर शामिल हुई थीं। कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जो इस समय आइसोलेशन में हैं। अनुप्रिया पटेल भी उसी पार्टी में थीं।

गौरतलब है कि देश में कोरोना के मामले कम होने की बजाय बढ़ते जा रहे हैं। कही लॉक डाउन का ऐलान किया गया है तो कहीं धारा 144 लगा दी गई है। ल गभग सभी राज्यों में मॉल, थिएटर, बाजार और सार्वजनिक स्थल बंद कर दिए गए हैं। यातायात सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। वहीं रविवार को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। दिल्ली में सेलून पार्लर बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली मुम्बई तो लगभग बंद हो गई है। हालांकि राज्यो में राशन, दवाई जैसी जरुरी दुकाने खुली रहेंगी।

Related Articles

Back to top button