अनुराग ठाकुर बोले- अगर बाबा साहब को किसी ने अपमानित किया तो वह कांग्रेस है, ये संविधान विरोधी है

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर जुवानी जंग तेज हो गई है। केंद्र सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को लेकर एक बयान दिया है। अपने बयान में कहा है अगर भीमराव अंबेडकर का किसी ने अपमान किया है तो वह कांग्रेस है।

कांग्रेस पार्टी ने संविधान की उड़ाई धज्जियां

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से लोकसभा का टिकट दिया है। वह लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर एक के बाद एक जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। यहां लगातार 2014 से चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत दर्ज कर रही है। वही चुनावी मैदान में उतरे अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से संविधान के खिलाफ रही है। इन लोगों ने बाबा भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का काम किया है। उनको अगर राजनीति से किसी ने बाहर किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है। अगर उनकी संविधान की किसी भी पार्टी ने धज्जियां उड़ाई है तो वह कांग्रेस पार्टी है और इंदिरा गांधी है जिन्होंने इमरजेंसी लागू कर संविधान की धज्जियां उड़ाई थी।

विपक्ष के संविधान खत्म करने वाले बयान पर किया पलटवार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के पास कोई भी मुद्दा बचा नहीं है। यह लोग कह रहे हैं कि 400 पार आने के बाद संविधान को खत्म कर देंगे। मैं आपको बता दूं कि संविधान को समाप्त करने की कोशिश कांग्रेस पार्टी ने की थी। बाबा साहब को अपमानित करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था। इनके पास कोई भी मुद्दा बच्चा नहीं है यह लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं। देश में 10 साल से हमारी सरकार है अभी तक संविधान के साथ हम लोगों ने किसी भी तरीके का छेड़छाड़ नहीं किया है।मोदी सरकार में एससी-एसटी और ओबीसी को लाभ के साथ मान-सम्मान भी मिला। हमारी पार्टी संविधान के हिसाब से चलती है लोकतंत्र का पालन करती है। अगर किसी ने संविधान का उल्लंघन किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है। मैं आपको बता दूं कि एक बार फिर से हम लोग मोदी सरकार बनाने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button