लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अखि‍लेश यादव को एक और झटका, इस दल से टूटा सपा का गठबंधन।

अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल के बीच फिर बढ़ी राजनीतिक दूरियां..

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में टूट हो गई है। इसका ऐलान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने किया है।

अपना दल कमेरावादी और समाजवादी पार्टी के बीच अलायंस पर अखिलेश यादव से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 2022 में गठबंधन था और अब 2024 में नहीं है। बाकी आप सभी लोग समझदार हैं।अखिलेश यादव ने कहा  2024 में गठबंधन नहीं। 2022 में गठबंधन था 2024 में नहीं है।अपना दल ने 3 लोकसभा सीटों पर दावा किया था।

मिर्जापुर, कौशांबी, फूलपुर सीट गठबंधन में मांगी थी।बता दें कि कल ही मिर्जापुर में सपा ने अपना प्रत्याशी उतारा है।

Related Articles

Back to top button