बेटी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने जिंदा जला दिया सास – ससुर को, मचा हड़कंप।

उत्तर प्रदेश (प्रयागराज):प्रयागराज में आधी रात तक जमकर हंगामा हुआ बेटी की लाश ससुराल में फंदे पर मिली तो मायके वालों ने ससुरालयों के घर मैं बंद कर आग लगा दी।

लड़की के सास ससुर जिंदा जल गए पुलिस ने पांच लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित कर लिया था लेकिन आग बुझाने पर करीब 3 घंटे बाद घर से दो लोगों की जाली डेड बॉडी मिली है मृत्यु को की सेनात लड़की के साथ ससुर के रूप में हुई हैघटना बीती रात 18 मार्च की मुट्ठीगंज इलाके की है कि जब नवविवाहिता आंशिका केसरवानी का शव फंदे से लटका मिला।

धूमनगंज के झलवा की रहने वाली आंशिका की शादी मुट्‌ठीगंज के व्यापारी अंशु के साथ हुई थी। अंशिका की मौत की खबर जैसे ही उसके घरवालों को मिली तो काफी संख्या में लोग अंशिका की ससुराल पहुंच गए, जहां ससुराल और मायके वालों के बीच जमकर मारपीट हुई।

परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर अंशिका की हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि इस बीच अंशिका के घर वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों को उनके घर मे बंद कर आग लगा दिया। जिसमें दो लोगों (अंशिका के सास-ससुर) की मौत हो गई।

फिलहाल इन दोनों शवों को भी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी उच्चाधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button