अमिताभ चक्रवर्ती बने पश्चिम बंगाल भाजपा के संगठन महामंत्री

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमिताभ चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है।

नड्डा ने पश्चिम बंगाल में सागंठनिक नियुक्ति करते हुए चक्रवर्ती को प्रदेश इकाई का महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। चक्रवर्ती सुब्रत चक्रवर्ती की जगह लेंगे। वह इससे पहले प्रदेश इकाई में सह संगठन मंत्री के पद पर कार्यरत थे।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने चक्रवर्ती को दिए गए नए दायित्व की जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button