लक्ष्मण के घर जाएंगे अखिलेश यादव, देंगे आशीर्वाद!

उत्तर प्रदेश:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आजमगढ़ जनपद के दौरे पर हैं।यहां वह कई कार्यक्रमों में शामिल होगें साथ ही उनका प्रोग्राम प्रो. लक्ष्मण यादव के घर जाने का भी है। प्रो. लक्ष्मण यादव और प्रिया की शादी 1 जून को हुई थी।

सूत्रों की जानकारी के मुताबिक जानकारी दी कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर 1:00 बजे दिन में थाना सिधारी क्षेत्र के ग्राम बैठौली पहुंचेगें।यहां वह प्रोफेसर लक्ष्मण यादव के घर जाएंगे।

लक्ष्मण यादव विवाह के बाद वर-वधु के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Back to top button