कांग्रेस सांसद होने के बावजूद आपातकाल का विरोध करने वाले चंद्रशेखर पर अखिलेश यादव ने व्यक्त की श्रद्धा

पूर्व पीएम चंद्रशेखर जोकि कांग्रेस के सांसद भी रह चुके हैं उनका आज जन्म दिवस है। इस मौके पर चारों तरफ से पूर्व पीएम चंद्रशेखर पर श्रद्धा व्यक्त की जा रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के जन्मदिवस 17 अप्रैल पर श्रद्धा व्यक्त करते कहा कि उन्होंने आजीवन सत्ता प्रतिष्ठान के अन्याय के विरूद्ध संघर्ष किया। पूर्व पीएम चन्द्रशेखर जी ने कांग्रेस के सांसद रहते हुए भी आपातकाल का विरोध किया और जेल की यातना सहने का साहसिक निर्णय किया। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की सम्पूर्ण क्रांति का समर्थन किया था, वे जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे।

अखिलेश यादव ने कहा कि चन्द्रशेखर संसद में अपनी बात जोरदार तरीके से उठाते थे। चन्द्रशेखर जी से नौजवान बहुत प्रभावित रहते थे। उन्हें आजन्म ‘युवा तुर्क‘ ही सम्बोधित किया जाता रहा। चन्द्रशेखर ने अपने छात्रकाल में ही आचार्य नरेन्द्र देव जी से प्रभावित होकर अपने को समाजवादी विचारों को समर्पित कर दिया। उनका जन्म बगावत की धरती बलिया में 17 अप्रैल 1927 को हुआ था।

Related Articles

Back to top button