अखिलेश यादव ने श्यामलाल पाल पर प्रदेश की सौंपी कमान, बनाया अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा के तीसरे चरण से पहले पार्टी के प्रदेश से कमान श्यामलाल पाल के हाथों में सौंप दी है। उन्हें समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सपा में कई पदों पर रह चुके हैं श्यामलाल पाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी से लंबे समय से जुड़े श्यामलाल पाल के हाथों में प्रदेश की कमान सौंप दी है। उनको पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसको लेकर एक लेटर भी जारी किया गया है। बतादें कि श्यामलाल पाल समाजवादी पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। पहले उनको सपा से राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया फिर बाद में उनको सपा उपाध्यक्ष बनाया गया और अब उनको प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।

पाल समाज को साधने के लिए अखिलेश ने चला नया दांव

लोकसभा चुनाव को लेकर दो चरणों में मतदान हो चुका है तीसरी चरण के लिए मतदान 7 मई कों होना है। मतदान से पहले समाजवादी पार्टी ने पाल समाज को साधने के लिए श्यामलाल पाल को समाजवादी पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। ऐसा समाजवादी पार्टी की तरफ से इसलिए किया गया है कि इससे उनको पाल समाज का वोट मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button