अखिलेश ने माकपा महासचिव के बेटे के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी के बड़े पुत्र आशीष येचुरी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

 यादव ने कहा कि आशीष का इलाज गुड़गाँव के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। इनके आकस्मिक निधन से शोक संतप्त परिवार की अपूरणीय क्षति हुई है।
इस शोक की घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ है।

Related Articles

Back to top button