अखिलेश और जयंत की परिवर्तन संदेश रैली 23 दिसंबर को, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

सपा और रालोद की इस परिवर्तन संदेश रैली को कामयाब करने के लिए जुटे कार्यकर्ता

लखनऊ: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुत कम समय बचा है। वही रैलियों का दौर भी शुरु हो चुका है। सभी पार्टिया रोज रैलिया कर रही है। रैलियों के द्वारा  नेता जमता के मन को टटोलने की कोशिश कर रहे है। वही एक दूसरे पर हमला बोल रहे है। वही सपा और रालोद के गठबंधन के बाद अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पश्चिमी यूपी की जनता की मन को जानने में जुटे हुए हैं।ऐसा यूपी चुनावों की तारीखों से पहले हो रहा है जब दोनों दिग्गज नेता एक साथ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119वी जयंती किसान दिवस के मौके पर 23 दिसंबर को उनकीकर्मभूमि इगलास क्षेत्र में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की परिवर्तन संदेश रैली में पूरे दमखम के साथ शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे। सपा और रालोद की इस परिवर्तन संदेश रैली को कामयाब करने के लिए दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

किसान मजदूर की आवाज को बुलंद करने का आगाज

बता दे समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता 23 दिसंबर को इगलास की अनाज मंडी मैदान में होने वाली सपा रालोद की संयुक्त महारैली में पहुंचने के लिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं सपा और लोकदल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एकजुट होकर किसान मजदूर की आवाज को बुलंद करने के लिए लड़ाई लड़ने का आगाज किया है।

परिवर्तन संदेश रैली में लाखों की भीड़ इकट्ठा

मिली जानकारी के मुताबिक 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की 119वी जयंती के मौके पर तहसील इगलास क्षेत्र में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के द्वारा परिवर्तन रैली को एक मंच से संबोधित किया जाएगा।दोनों पार्टी के जिला अध्यक्षों का कहना है कि इस परिवर्तन संदेश रैली में लाखों की भीड़ इकट्ठा करने का अनुमान लगाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर लाखों की भीड़ पहुंचने के बाद दोनों दिग्गज नेताओं की रैली प्रदेश स्तर पर ऐतिहासिक होने के साथ ही इस रैली को एक महारैली का रूप दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक रैली के साथ ही किसान दिवस को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button