क्रूज सेवा की बहाली:डेढ़ साल बाद 5 नवंबर से हजीरा-दीव क्रूज शुरू होगा,

इस बार शराब भी मिलेगी; क्रूज में कैसीनो, नाइट क्लब, रेस्त्रां और होटल जैसी सुविधाएं भी होंगी

हजीरा-घोघा रो-रो पैक्स।

हजीरा-घोघा रो-रो पैक्स शुरू होने के 7 महीने बाद मुंबई मेडेन आगामी 5 नवंबर से हजीरा-दीव-हजीरा की क्रूज शुरू कर रही है। इसमें बियर, व्हिस्की, वाइन और बोदका जैसी शराब भी मिलेगी। इतना ही नहीं क्रूज में कैसीनो, नाइट क्लब, रेस्त्रां और होटल जैसी सुविधाएं भी होंगी। यह जानकारी मुंबई मेडेन के प्रवक्ता ने दी है। गत 31 मार्च-2020 से हजीरा-दीव-हजीरा की क्रूज शुरू की गई थी, पर अप्रैल से कोरोना के केस बढ़ने के बाद इसे बंद कर दिया गया था।

क्रूज में कैसीनो, नाइट क्लब, रेस्त्रां और होटल जैसी सुविधाएं भी होंगी।

हजीरा से गोवा, मुंबई, ओखा की क्रूज भी शुरू होगा
आने वाले दिनों में हजीरा पोर्ट पर क्रूज की लंबी लाइन दिखाई देगी। क्रूज में लगातार बढ़ती भीड़ के चलते अब गोवा, मुंबई, अलीबाग, ओखा और मांडवी के लिए क्रूज सेवा भी शुरू हो सकती है।

क्रूजपहलेअबहजीरा-दीव9001200हजीरा-दीव-सूरत17002400हजीरा-हाईसी-हजीरा9001000दीव-हाईसी-दीव9001000

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button