बिहार के सुपौल में हुआ बड़ा हादसा, पुल का स्लैब गिरने से एक मज़दूर की मौत, कई दबे

बिहार के सुपौल में कोसी नदी पर देश के सबसे बड़े पुल का स्लैब गिरने से एक मज़दूर की मौत हो गई है। हादसे में 8 लोग घायल है और कई लोगों को दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

पुल पर काम चल रहा था कि अचानक स्लैब गिर गया। इस हादसे में जिस मज़दूर की जान गई है, वह बंगाल का था। सुपौल के डीएम कौशल कुमार ने बताया कि हादसा सुबह शुक्रवार को 7 बजे की करीब हुआ। मृतक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा और घायलों की मदद की जाएगी। लोगों का कहना है कि जो कंपनी इस पुल को बना रही है, उस कंपनी के लोग तुरंत ही मौके से फरार हो गए।

देश का सबसे पुल

केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से बन रहा यह पुल 10.2 किलोमीटर लंबा है। इस पुल के बनने के बाद सुपौल से  मधुबनी की दूरी 100 किमी से घटकर 70 किमी रह जाएगी। इस पुल के निर्माण का काम इसी साल खत्म होना है।

Related Articles

Back to top button