इस शहर में नियमों के उल्लंघन पर छह लाख का जुर्माना वसूला

 राजस्थान की राजधानी जयपुर में रात्रि में यातायात नियमों के उल्लंघन पर गत 24 घंटों में 73 वाहनो पर कार्यवाही कर छह लाख छह हजार सात सौ रूपये का जुर्माना वसूला वहीं महामारी अध्यादेश 2020 निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर गत 24 घंटों मे नौ कार्यवाही कर नौ सौ रूपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जयपुर शहर में उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 249 कार्यवाही कर छह लाख आठ हजार सात सौ रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर न्यूनतम 6 फीट की सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने पर नौ व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर नौ सौ रूपये का जुर्माना वसूला गया।
रिपोर्ट के अनुसार जयपुर शहर में राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 का उल्लघंन करने वालो के खिलाफ अब तक दो लाख 15 हजार 62 मामलों में कार्यवाही की गई तथा दो करोड 77 लाख 88 हजार नौ सौ रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

Related Articles

Back to top button