अखिलेश की रैली में हुई बड़ी चूक, मंच की तरफ दौड़ कर पहुंचा शख्स, फिर हुआ ये…

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैली में एक बड़ी चूक हो गई। यहां अखिलेश जनसभा को संबोधित कर रहे थे तभी अचानक से एक शख्स दौड़कर उनके मंच की तरह पहुंचा लेकिन बाद में सुरक्षा में लगे जवानों ने उसे पकड़ लिया।

मंच पर चढ़ने की शख्स कर रहा था कोशिश

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए 1 जून को मतदान होना है। जिसको लेकर एक जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बलिया में पहुंचे। जहां अखिलेश जनसभा को संबोधित कर रहे थे तभी अचानक से सुरक्षा का गिरा तोड़ते हुए एक शख्स से उनके मंच के तरफ दौड़ कर पहुंचा। ऐसा देखा पंडाल मौजूद लोग हैरत में पड़ गए तो वहीं सुरक्षा में लगे जवान मौके पर दौड़कर पहुंचे और शख्स को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया सबसे अखिलेश यादव के बेहद करीब पहुंच गया था। फसल इतना था कि अखिलेश मंच पर खड़े थे और शख्स नीचे खड़ा था। फिलहाल में पुलिस ने शख्स को हिरासत में लेकर उससे पूछता है शुरू कर दी।

अखिलेश ने मंच पर खड़े होकर भाजपा की गिनाई नाकामियां

अखिलेश यादव बलिया लोकसभा सीट से प्रत्याशी सनातन पांडे के लिए एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित तो वहीं भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधने का काम भी किया। अखिलेश ने कहा आपने बीजेपी की सरकार बनी हुई 10 साल देख लिए हैं। अपने मोदी सरकार के 10 साल के झूठे वादे भी देख लिए हैं। आपने इनकी जुमले भी देख लिए हैं। अगर आप 10 साल पीछे मुड़कर देखेंगे तो इनकी झूठे वादे आपको नजर आएंगे। देश के यही प्रधानमंत्री कहते थे कि अगर हम सत्ता में आ गए तो हम किसानों की आय दुगनी कर देंगे। पेट्रोल डीजल के दामों को आधा कर देंगे। महंगाई पर कंट्रोल करेंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद सब भूल गए। उन्होंने कहा कि मैं जनता से अपील करता हूं कि वह इंडिया गठबंधन की मदद करें उनका साथ दें उनको वोट दें। अगर हमारी सरकार बनेगी तो हम पुरानी पेंशन को बहाल करने का काम करेंगे। हम किसानों के कर्ज को माफ करने का काम करेंगे। आप इस बात पर हमेशा ध्यान रखें कि बीजेपी संविधान के खिलाफ है यह संविधान को खत्म करना चाहते हैं लोकतंत्र को यह लोकतंत्र को मानते नहीं है। आप जब भी वोट करें तो याद रखें कि आप संविधान को बचाने के लिए वोट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button