झारखंड में पिछले 24 घंटों में 877 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, पांच की मौत

रांची। झारखण्ड में शनिवार को 1176 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं राज्य में 877 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में 5 कोरोना मरीज की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक दो सरायकेला से एक पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से एक मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 384, बोकारो से 40, चतरा से 5, देवघर से 18, धनबाद से 41, दुमका से 17, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 61, गढ़वा से 11, गिरिडीह से 20, गोड्डा से 16, गुमला से 13, हजारीबाग से 18, जामताड़ा से 17, खूंटी से 27, कोडरमा से 23, लातेहार से 11, लोहरदगा से 7, पाकुड़ से 9, पलामू से 23, रामगढ़ से 27, साहेबगंज से 26, सराईकेला से 40, सिमडेगा से 8, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 15 मरीज मिले हैं।
झारखंड में 86277 कोरोना मरीज
राज्य में कुल कोविड-19 के मामले आंकड़े 86277 हो गए हैं। इसमें 10939 सक्रिय केस हैं। 74604 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में कोरोना से 734 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button