झारखंड में कोरोना के 829 नये मरीज मिले, 10 की हुई मौत

रांची। झारखंड में बुधवार को 829 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 1087 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में बोकारो से एक, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक, हजारीबाग से एक, कोडरमा से एक ,लातेहार से एक, लोहरदगा से एक और रांची से दो मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 388, बोकारो से 65, चतरा से 8, देवघर से 11, धनबाद से 45, दुमका से 60, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 61, गढ़वा से 10, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 17, गुमला से 12, हजारीबाग से 31, जामताड़ा से 6, खूंटी से 32, कोडरमा से 15, लातेहार से 15, लोहरदगा से 8, पाकुड़ से 1, पलामू से 23, रामगढ़ से 29, साहेबगंज से 2, सराईकेला से 19, सिमडेगा से 2, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 17 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 के मामले अब 89702 हो गए हैं। इसमें 9759 सक्रिय केस हैं। 79176 कोरोना मरीज ठीक हुए है। राज्य में अब तक 767 लोगों की मौत कोरोना से हुई हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 88.26 प्रतिशत हो गई है।

Related Articles

Back to top button