कांग्रेस की मशाल रैली में 8 लोग झुलसे

छत्तीसगढ़–जगदलपुर में कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान आठ कांग्रेसी कार्यकर्ता झुलस गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस सरगुजा ने स्वास्थ्य मंत्री टी0एस0 सिंहदेव के नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह अन्तर्गत लोकतंत्र बचाओ-मशाल शांती रैली का आयोजन आज अम्बिकापुर में किया।

यह मशाल रैली जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन से प्रारंभ होकर निगम आकाशवाणी चौक अम्बेडकर चौक गांधी चौक होते हुए विवेकानंद चौक पर समाप्त हुआ। अदानी के मामले में सवाल उठाने के उपरांत जिस प्रकार से सत्ताधारी भाजपा ने संसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त की गयी है, उससे यह स्पष्ट होता है कि केन्द्र सरकार लोकतंत्र को मौन करने की साजिश कर रही है।

इसी के विरोध में आज सभी जिला मुख्यालयों में लोकतंत्र बचाओ-मशाल शांती रैली का आयोजन किया जा रहा है। उसी दौरान अफरा तफरी की वजह से मशाल की लपटों में कांग्रेसी झुलस गए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button