दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या हुई 72, पिछले 24 घंटे में तेजी से बढ़े मामले

भारत की राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या अब 72 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। पूरे भारत में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या दोगुनी तेजी से बढ़ रही है। भारत में अब तक 1000 से भी ज्यादा लोगों में यह वायरस फैल चुका है। भारत में इस समय लॉक डाउन है लेकिन बावजूद इसके कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि यह संख्या अभी और भी बढ़ेगी क्योंकि जिन लोगों को आइसोलेट किया गया है उनकी अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। बहुत से लोगों की अभी जांच बाकी है जब यह जांच पूरी हो जाएगी तो आंकड़े और बढ़ सकते हैं।

राजधानी दिल्ली में अब तक 72 लोगों में ये वायरस फैल चुका है। वही कल यह संख्या 40 थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि दिल्ली में इस समय कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी है, लेकिन आज यह संख्या तेजी से बढ़कर 72 हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने सभी लोगों को कहां है कि अपने अपने घरों में ही रहे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों तक के लिए लॉक डाउन किया है। सभी से अपील की गई है कि लोग अपने अपने घरों में ही रहे।

हालांकि लॉक डाउन से गरीब तबके के लोगों से ज्यादा नुकसान सहना पड़ा है। इन लोगों के पास ना तो पैसा है और ना ही खाने के लिए खाना। वहीं सरकार भी आगे बढ़कर इन लोगों की मदद कर रही है और इनके ठहरने और खाने का इंतजाम भी तेजी से कर रही है। दिल्ली में 568 स्कूलों में रैन बसेरों में खाने का इंतजाम किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में लगभग 400000 लोगों को खाना खिलाया जा रहा है।

न्यूज़ नशा आप सभी लोगों से अपील करता है कि अपने-अपने घरों में ही रहे। कोरोनावायरस की इस जंग में आपका यह कदम बहुत महत्वपूर्ण होगा।

Related Articles

Back to top button