7.3 तीव्रता के भूकंप से इंडोनेशिया हिला

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर 7.3 की तीव्रता वाला यह भूकंप सुमात्रा द्वीप में आया है। इसके बाद इंडोनेशिया में सुनामी की भी चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके बाद अधिकारियों ने प्रभावित एरिया को खाली करा दिया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
यूरोपियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने इसकी तीव्रता 6.9 बताई लेकिन इंडोनेशिया जियो फिजिक्स सेंटर के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.3 रही। यह भूकंप करीब 84 किलोमीटर की गहराई में तड़के करीब 3 बजे आया। इसके बाद दो-तीन झटके और महसूस किए गए।

Related Articles

Back to top button