सुशांत सिंह और अंकिता लोखंडे 6 साल तक रहे थे रिलेशनशिप में, हर कोई उनकी जोड़ी का फैन था

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। खबर है कि उन्होंने बांद्रा में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। धोनी की फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी बेहतरीन कलाकारी से लोगों का दिल जीता था। आज वह फिल्मी जगत और इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुशांत सिंह की मौत पर दुख जताया है। टीवी सीरियल की दुनिया से सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत की थी। सुशांत सिंह राजपूत जब टीवी सीरियल में एक्टिंग करते थे उस समय वह अंकिता लोखंडे के साथ लंबे समय तक रिलेशन में रहे थे।

सुशांत सिंह राजपूत ने एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया था। 6 सालों तक अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत एक साथ में थे। लेकिन कुछ समय बाद ही उनके बीच दूरियां आने लगी थी। और दोनों ही अचानक एक दूसरे से हो गए थे। 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने पर उनकी जोड़ी की हर कोई सराहना करता था।


अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत जब एक दूसरे से अलग हुए थे तब उनके फैंस को इसका बड़ा धक्का लगा था। एक ही नाटक में काम करने वाले दोनों कलाकारों को देखना लोगों की आदत हो गई थी। पवित्र रिश्ता नाम के टीवी सीरियल में दोनों एक साथ काम करते थे। उनके ब्रेकअप की खबर सुनते ही उनके फैंस को बड़ा धक्का लगा था। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत एक दूसरे से अलग हो जाएंगे।

हालांकि दोनों के ब्रेकअप की वजह का खुलासा नहीं हुआ था। लेकिन दोनों ने ही अपनी अपनी मंजिलें चुन ली थी। पवित्र रिश्ता में सुशांत – और अंकिता लोखंडे- अर्चना का किरदार निभा रहे थे। इस नाटक में दोनों के किरदारों की हर कोई सराहना करता था। हालांकि अब सुशांत सिंह राजपूत दुनिया छोड़कर चले गए हैं।

Related Articles

Back to top button