55 साल का रिश्ता खत्म मिलिंद देवड़ा , एकनाथ शिंदे सरकार में होंगे शामिल।

महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस छोड़ने की जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के साथ अपने परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म कर रहे हैं। जानकारी के  मुताबिक मिलिंद देवड़ा आज सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे।मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट में लिखा, ”आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। हैरानी की बात तो ये है कि ये इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान किया।

गया है और मल्लिकार्जुन खड़गे ने देवड़ा को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन इसके 20 दिन बाद ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया है।

 

Related Articles

Back to top button