अमेरिका के न्यूयॉर्क में खाली हुई सड़कें, न्यूयॉर्क में 5000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस संक्रमित

चीन की वुहान से जन्मा घातक वायरस कोरोना दुनिया भर में अपने पैर पसार चुका है। इतना ही नहीं कोरोना वायरस के चलते पूरे विश्व भर में लोगों की जान जा रही है। शहर के शहर खाली हो गए हैं। अमेरिका जैसे देश में भी कोरोना वायरस ने महामारी फैला रखी है। अब तक अमेरिका में 19,778 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 275 लोगों की मृत्यु हो चुकी वहीं 147 लोगों को ठीक कर दिया है। अमेरिका में जो सड़कें पूरी भरी रहती थी आज वह खाली हो चुकी हैं। न्यूयॉर्क की सड़कें जो हमेशा भरी रहती थी वह इस समय खाली हो चुकी हैं।

अमेरिका का शहर न्यूयॉर्क सिटी जहां हमेशा ही लोग घूमने आया करते हैं। वह सड़के आज कोरोना वायरस के चलते खाली हो चुकी हैं। न्यूयॉर्क के मेयर ने भी मान लिया है कि अब हम संकट का केंद्र बन गए हैं। उन्होंने कहा है कि न्यूयॉर्क में इस बीमारी के 5000 के हैं और उनकी पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क में 39 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। न्यूयॉर्क में लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। लाखों लोग अपने-अपने घरों में ही रह रहे हैं। अमेरिका के इस शहर में राशन दुकान दवा दुकान गैस स्टेशन और दूसरी जरूरी दुकानों के अलावा सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button