50 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोप कर दी गई हत्या

मुंबई से सटे पालघर जिला के नाला-सोपारा इलाके में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को तड़के चाकू घोप कर हत्या कर दी गयी।
स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त कैलाश पाठक के रूप में हुयी है। वह मुंबई के विले पारले में चौकीदारी का काम करता था।
पाठक हर सप्ताह के अंत में नाला सोपारा जाते थे और सोमवार को काम पर वापस आ जाते थे। सोमवार को सुबह तड़के 4़ 30 बजे वह घर से काम पर जाने के लिए निकले थे लेकिन घर के समीप ही उनका शव सुबह सात बजे
मिला। शरीर में चाकू के कई घाव थे।
पीड़ित के संबंधियों ने बताया कि उसका किसी से विवाद नहीं था। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को वह चाकू भी पास से ही बरामद हुआ है जिससे हत्या की गयी।
हत्या का कारण और हत्यारे का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस आस पास के सीसीटीवी को खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button